फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष में घमासान, तीन के सिर फूटे

Thu, 20 Jun 2019 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के पिपरी गांव के फकीराना टोला में बुधवार को निकाह के दौरान हुए विवाद के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। तीन लोगों के सिर फूट गए। दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस ने उनको छुड़ाया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर सुलह कराने की कोशिश में जुट गई।
विज्ञापन


संतकबीर नगर के मोहम्मदगढ़ से सफी के पुत्र इजहार की बरात पिपरी के अब्बास अली के घर पहुंची थी। निकाह की रस्म पूरी होने के दूल्हा पक्ष के लोगों ने विदाई में बाइक न दिए जाने पर नाराजगी जताई तो दुल्हन पक्ष ने जेवर नहीं लाने की बात का ताना मारा। तभी वर पक्ष के एक युवक ने अब्बास अली को पटक दिया। फिर दोनों पक्षों मेें जमकर मारपीट हुई। दुल्हन के भाई मुबारक अली और दूल्हा के पिता सफी मोहम्मद तथा सेठई का भी सिर फूट गया। मौके पर जुटे लोगों ने दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया। दूल्हे के पिता भागकर गुलरिया थाने पहुंचे। मौके पर पुलिस पहुंची तो दूल्हा और बराती लोगों के चंगुल से मुक्त हो पाए। फिर दोनों पक्षों के लोग थाने लाए गए। दूल्हा पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा है। दूसरे पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई चाहता है। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि बातचीत से मामले का हल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें