फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दस बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कैंट पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह को पकड़ कर किया घटना का पर्दाफाश
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने चोरी की दस बाइक के साथ वाहन लिफ्टर गिरोह के मुखिया समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को मोहद्दीपुर स्थित व्ही पार्क के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक यह अंतर जनपदीय गिरोह है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइंस में गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एसपी सिटी विनय सिंह और सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि पुलिस टीम चोरी के वाहनों की तलाश में लगी हुई थी। इस बीच शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने व्ही पार्क के पास घेराबंदी की तो तीन वाहन चोरी गिरोह के मुखिया समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तीनों की पहचान महादेव झारखंडी निवासी बादल उर्फ सद्दाम खान, विजय और मोहद्दीपुर निवासी दीपक साहनी के रूप में हुई।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइक बरामद की। एसएसपी ने बताया कि ये सभी बाइक कैंट के बेतियाहाता स्थित बाजार इंडिया, येलो चिली रेस्टोरेंट, मोहद्दीपुर स्थित श्री टाकीज, कंचनपुर टावर, रुस्तमपुर के सिंह कांप्लेक्स और डोगरा नर्सिंग होम आदि जगहों से चोरी हुईं थी। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुखिया सद्दाम है। इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही इनकी निरंतर निगरानी भी होगी। एसएसएपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें