फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या

Sun, 16 Jun 2019 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
किडनैपिंग, रेप - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। अलीगढ़ में मासूम से दरिंदगी को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के में शुक्रवार रात एक कामांध ने सात साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव वालों ने आरोपी विनोद राय उर्फ पप्पू को घेर लिया था, मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाया और जघन्य अपराध कर बैठा। अपहरण, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी विनोद राय उर्फ पप्पू राय शुक्रवार की रात में करीब 8:30 बजे बांसगांव के पाली गांव में कीर्तन कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक परिचित के घर रुक गया। वहां सात साल की बच्ची अपनी 12 साल की बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। घर पर मां नहीं थी और पिता बाजार में थे। बच्चियों को देखकर विनोद राय के अंदर हवस जागा और उसने पहले बड़ी बहन से कहा कि चलो तुम्हें पापा बुला रहे हैं। बड़ी बहन नहीं गई, लेकिन छोटी बहन विनोद की बाइक पर बैठ गई। आरोपी, मासूम को गांव के बाहर स्थित बाबा की कुटिया के पास स्थित बागीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर डर के मारे विनोद ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

उधर, बच्ची के न मिलने पर उसके परिवार के लोग परेशान हुए तो बहन ने बताया कि विनोद के साथ बाइक पर गई है। परिवार के लोग विनोद के घर पहुंचे उसने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी और बच्ची भी नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिवारीजनों ने रात 11 बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिकरीगंज के थानेदार ने रात में ही अधिकारियों को भी बताया। सूचना पाते ही एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी (दक्षिणी) विपुल श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में विनोद राय टूट गया। उसने जुर्म कुबूल कर शव को छिपाने की जगह भी बता दी। उसके निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बच्ची को पिता के पास ले जाने के बहाने आरोपी ने अपहरण कर लिया और फिर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ठोस साक्ष्य जुटा रही है ताकि उसे कठोर सजा दिलाई जा सके। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले इसकी पैरवी भी पुलिस करेगी।
विज्ञापन


डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें