उनवल(गाेरखपुर) । खजनी में छताई पहलवान ढाबा के पास मंगलवार की रात ग्यारह बजे खड़े ट्रक में तेज गति से बाइक लेकर घुस जाने से जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
सहजनवां के साथीपार निवासी सत्यव्रत (34) अपने साले व गाहासाड़ निवासी सरवन कुमार (30) के साथ रिश्तेदार ओमप्रकाश के बेटे की शादी में शामिल होने बांसगांव इलाके में गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। छताई के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बाइक सवारों को दूर से ट्रक नहीं दिखा होगा।
ज रफ्तार से गुजरी बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में सत्यव्रत की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते सरवन ने दम तोड़ दिया। पाकेट से मिले कागजात के आधार पर शवों की शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। उसके बाद दोनों के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।