फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिकाआें पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज

Sat, 01 Jun 2019 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। भोजपुरी गायिकाओं के बारे में फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में झंगहा पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने गोंडा के भोजपुरी एलबम गायक दशरथ कश्यप उर्फ डीके पर आईटी एक्ट और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

पीड़िताओं में एक युवती शहर के गोरखनाथ और दूसरी झंगहा इलाके की है। दोनों गायिका हैं। पूर्वांचल में बनने वाली भोजपुरी फिल्मों और एलबम में गाने गाती हैं। दोनों के फेसबुक अकाउंट पर गोंडा का रहने वाला भोजपुरी गानों का गायक उट-पटांग पोस्ट, अश्लील मैसेज भेज कर तंग करने लगा। दोनों ने झंगहा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की थी। तब पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। बीते 27 मई को दोनों गायिकाएं एसपी सिटी विनय सिंह और एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय से कार्रवाई के लिए फरियाद की थीं। अधिकारियों के निर्देश पर चार दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें