फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कैंट में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
गोरखपुर के अलावा बस्ती में था वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक के पास से शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसनेे महादेव झारखंडी के पास ही कुछ दिनों पहले लूट की घटना को अंजाम दिया था। गोरखपुर के अलावा बस्ती में भी आरोपी पर केस दर्ज है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस मिला है।
कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि विजय कुमार वर्मा के साथ हुई लूट की वारदात में बस्ती के महरीपुर निवासी रिंकू गौतम उर्फ अभिषेक का नाम आया था। आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी, इसी बीच मुखबिर से महादेव झारखंडी के पास बदमाश के होने की खबर मिली। इसपर इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखपुर, बस्ती में कुल आठ मुकदमे अभिषेक पर दर्ज हैं। वह हत्या की कोशिश में भी आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी के चार मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार
गोरखपुर। गगहा पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गगहा थाने के उप निरीक्षक प्रधान यादव ने बताया कि आरोपियों को बांसपार तिराहे से पकड़ा गया। पूछताछ में इनकी पहचान गोला के बरहजपार माफी निवासी अभिषेक जायसवाल, सिकरीगंज निवासी राहुल जायसवाल, गोला निवासी रवि जायसवाल के रूप में हुई है। उन लोगों ने बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाए हैं। इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें