फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर से निकली चिंगारी, रुई की दुकान स्वाहा

Mon, 11 Dec 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बड़हलगंज के उपनगर के लेटाघाट पर रुई की दुकान में जेनरेटर की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानदार को करीब पचास हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। विजय मोदनवाल की दुकान के पीछे ही जेनरेटर है। उससे चिंगारी निकली और दुकान के पिछले हिस्से में रखी रुई में आग लग गई। थोड़ी देर पर आग का धुआं और लपटें देखकर पड़ोसियों ने विजय को जानकारी दी। आग लगने से आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोग तत्काल आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

फायर विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई, मगर फायर की गाड़ी आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। विजय ने बताया कि आग से लगभग 50 हजार की रुई और तैयार गद्दों के साथ रजाई जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें