फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले पांच गुना अधिक रुपये

विज्ञापन
ATM
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर (बेलीपार)।
कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक की बिस्टौली खुर्द शाखा में लगे एटीएम से तकनीकी खराबी की वजह से फीड की गई राशि की तुलना में पांच गुना ज्यादा नोट निकलने लगे। जानकारी मिलने के बाद शाखा प्रबंधक ने एटीएम का शटर गिरवा दिया। शाखा प्रबंधक की अपील के बाद कुछ लोगों ने रकम वापस कर दी है और जिन्होंने रकम वापस नहीं की है उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है।

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे से 2:45 बजे तक एटीएम धारक की भरी गई रकम का पांच गुना रकम की निकासी शुरू हो गई। यानि किसी ने यदि 2000 रुपये की फीडिंग की तो 10 हजार की निकासी होने लगी। इस दौरान 18 से 20 लोगों ने एटीएम का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों ने अपने नजदीकी लोगों के माध्यम से भी रकम निकलवाई। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान लोगों ने करीब दो लाख रुपये मिले। जानकारी मिलने के बाद बैंक के मैनेजर वरुण सारंग ने रिजनल (एटीएम) कोआर्डिनेटर व कलस्टर हेड को इसकी जानकारी दी। साथ ही सीसीटीवी में कैद सारी घटना को देखने के बाद मैनेजर ने खाताधारकों को चिह्नित किया। फोन पर उनसे संपर्क कर पैसा लौटाने की अपील की। मैनेजर की अपील के बाद आठ लोगों ने ज्यादा ली गई रकम वापस कर दी, लेकिन अब भी 12 लोगों ने रकम वापस नहीं की है। इनमें से काफी संख्या में लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर के करप्ट होने से हुई दिक्कत
एटीएम के सॉफ्टवेयर के करप्ट होने से एटीएम ने नोट वैल्यू रीडिंग करना बंद कर दिया। एटीएम ने नोट वैल्यू की जगह उनको पीस (टुकड़ा) की संख्या में पढ़ना शुरू कर दिया। ऐसे में जब कोई 500 रुपये की फीडिंग करता था तो 100 के गुणांक में रुपये मिलने लगते थे। 100 की जगह 500, 500 की जगह 2500 और ऐसे ही पांच गुना।

दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करने वालों को लेकर मुश्किल
एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों को तो बैंक प्रशासन ने तत्काल ही पहचान लिया, लेकिन दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करने वालों की पहचान कर पाना बैंक के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अब एचडीएफसी बैंक इन बैंक के प्रबंधकों से संपर्क करने की कोशिश में लग गया है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से ऐसी दिक्कत हुई है। करीब 20 लोगों ने इस दौरान एटीएम का इस्तेमाल किया है। आशंका है कि इस दौरान करीब दो लाख रुपये की निकासी हो गई है, वास्तविक स्थिति की जानकारी एटीएम चेस्ट के मिलान के बाद ही संभव हो सकेगा। सीसीटीवी में पहचानकर संपर्क करने के बाद आठ लोगों ने रकम लौटा दी है, लेकिन अब भी कुछ लोगों ने रकम नहीं लौटाई है। विभिन्न बैंकों से संपर्क कर ऐसे लोगों की जानकारी ली जाएगी। जिन लोगों ने रकम नहीं लौटाई है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- वरुण सारंग, शाखा प्रबंधक, एचडीएफसी, बिस्टौली खुर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें