फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 42 हजार की लूट

Mon, 08 Oct 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाली। सहजनवां के भरपही गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर 42 हजार रूपये लूट लिए। विरोध करने पर असलहे के बट से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक का इलाज कराया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सहजनवां थानाक्षेत्र के बिसरी निवासी राम आशीष गुप्ता घघसरा बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे पीएनबी की भरपही शाखा से रूपये निकालकर जा रहे थे। भरपही होम्योपैथिक अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखा कर रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें