फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी हॉस्टल में युवक पर हमला, फायरिंग

Thu, 22 Mar 2018 07:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में घायल को इलाज के लिए ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद छात्रावास परिसर में पूर्व छात्र पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया गया। हमलावरों ने घायल छात्र के साथ सेल्फी ली और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इस वारदात से छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को जुटता देखकर हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल में लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक जिस युवक पर हमला हुआ है, उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र अमर पासवान छात्रावास परिसर की ओर जा रहा था। तभी कुछ लोग आए और उसे घेरकर पीटने लगे। हमलावरों ने अमर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचने के लिए अमर पासवान विवेकानंद छात्रावास में भागकर पहुंचा। पीछे से पहुंचे बदमाशों ने वहां भी उसे घेरकर पीटने लगे। अमर का सिर फूट गया। हमलावरों ने लहूलुहान पड़े अमर के साथ सेल्फी ली। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना पाते ही एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कैंट अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर मनोज पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हॉस्टल से दो खोखे बरामद किए। घायल युवक को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


प्रथम दृष्टया पुराने विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। हवाई फायरिंग भी हुई है। सीसी टीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमर पासवान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई कैंट पुलिस ने की है। अमर यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं है। वह यहां पर क्यों आया था, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विनय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें