फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम बदमाशों ने युवक को गोली मारी, गंभीर

Wed, 14 Mar 2018 01:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजघाट इलाके के मदरसा चौराहे पर बदमाशों ने गहनों के कारीगर सन्नी वर्मा (25) को गोली मार दी। पिस्टल सटाकर आंख के पास मारी गई गोली लगते ही सन्नी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इस दौरान हमलावर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने आरोपी की बाइक बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी मदरसा चौराहे के आस-पास का ही रहने वाला है। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, मोहल्ले में गोली चलने से भीड़ एकत्र होने की सूचना पर एसपी सिटी विनय सिंह, सीओ कैंट अभिषेक सिंह, सीओ कोतवाली तारकेश्वर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मदरसा मोहल्ला निवासी सन्नी वर्मा की अशोक वर्मा कटरे में दुकान है। वह सोने-चांदी के गहनों का कारीगर है। मंगलवार की शाम वह सब्जी खरीदकर घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन आया और वह घर से बाहर आ गया। चौराहे पर पहुंचते ही एक ऑटो में बैठे बदमाशों में से एक नीचे उतरा और पिस्टल सटाकर सन्नी वर्मा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर हालत नाजुक बताते  उसे लखनऊ रेफर कर दिया।  गोली मारने का आरोप पास के ही रहने वाले एक युवक पर है। बताया जा रहा है कि होली के दिन दोनों के बीच में विवाद हुआ था। तब आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें