फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Sun, 19 Nov 2017 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पिपराइच के इस्लामपुर गांव में विवादित जमीन पर शौचालय के निर्माण के लिए दो पक्षों में हुई मारपीट में विश्राम यादव (63) की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों में पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या, मानव जीवन को संकट में डालने, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इस्लामपुर गांव में रामभजन यादव और विजय यादव पट्टीदार हैं। दोनों के दरवाजे के सामने सहन की जमीन है। इसे लेकर पंचायत में समझौता भी हुआ था। रविवार की सुबह राम भजन यादव सहन की जमीन पर शौचालय का निर्माण कराने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। इसी अजय और विजय यादव पहुंचे और समझौते से ज्यादा छह इंच जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए काम रोकने को कहा। इसे लेकर दोनों में पक्ष में गाली गलौज शुरू हो गई। अजय और विजय पक्ष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।   ईंट रामभजन यादव के पिता विश्राम यादव के सिर पर लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों पक्ष के विवाद होने पर गांव वाले भी एकत्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की तहरीर पर आरोपी अजय यादव और विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें