फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का केस

Fri, 07 Sep 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को इलाके के राजाबारी गांव निवासी और पुलिस में सिपाही अमरमणि यादव पर बलात्कार, हत्या की कोशिश और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया। उनके परिवारीजनों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सिपाही ने तीन साल तक शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण किया। सिपाही की तैनाती गाजीपुर में बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव की ही एक युवती की पढ़ाई के दौरान अमरमणि से मुलाकात हुई थी। तीन साल पहले दोनों में नजदीकी बढ़ी। पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक नजदीकी का फायदा उठाकर अमरमणि ने उसे शादी का झांसा दिया और घर में ही रखने लगा।

इस बीच शादी का प्रस्ताव आया। युवती के परिवार वाले भी रिश्ते से रजामंद थे लेकिन सिपाही शादी से इंकार करने लगा। अब उसके परिवार वाले भी सिपाही की शादी दूसरे जगह करना चाह रहे हैं। इसके लिए युवती को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि युवती की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की गई। किसी तरह से सिपाही के चंगुल से निकली युवती ने पूरी घटना अपने पिता को बताई और पीपीगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें