फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की हत्या कर सरिया लदा ट्रक ले भागे बदमाश

Wed, 15 Aug 2018 02:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। तेनुआ टोल प्लाजा के पास ट्रक ड्राइवर की हत्या कर बदमाश सरिया से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। खानिपुर गांव के पास झाड़ियों में शव मिलनेे की सूचना पर मंगलवार की सुबह आईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी शलभ माथुर, एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रात 12.49 बजे ट्रक गुजरते दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि रॉड से मारकर ड्राइवरकी हत्या करने के बाद उसका शव ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश कुमार (30) पटना से दस क्विंटल सरिया लादकर नौनतवां के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह गांव के युवा दौड़ने निकले थे। इन्हीं की नजर हाइवे के किनारे झाड़ियों में पड़ी लाश की ओर गई तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने सुरेश की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके बाद पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। सिर पर गंभीर चोट के बावजूद झाड़ी में आसपास खून न दिखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद उसका शव लाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि वारदात के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें