फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर प्रेमा के घर लाखों की चोरी

Fri, 13 Jul 2018 02:15 AM IST
गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन स्थित किन्नर प्रेमा के मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद और दस रुपये से ज्यादा कीमत के गहने चुरा लिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद जांच शुरू की।

साथी के घर चोरी की खबर पाते ही काफी संख्या में किन्नर एकत्र होने लगे थे। किन्नरों ने रकम ओर गहनों की बरामदगी कर मामले का जल्द पर्दाफाश की मांग की।

विज्ञापन

जंगल मातादीन निवासी प्रेमा के मुताबिक उनके पास दो मकान है। नए मकान में पिछले कुछ दिनों से कोई रहता नहीं है। दो जुलाई को मकान में जाने पर सब कुछ ठीक दिखा। उसके बाद मकान में जाने पर अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए दिखे।

प्रेमा के मुताबिक सोने की चेन, अंगूठी, बॉली, टप्स, चांदी की पायल, एक लाख रुपये नकद और सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर चोर चुरा ले गए। चोरी ग्यारह जुलाई को हुई थी, लेकिन किन्नर समुदाय के जुटने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें