गोरखपुर। खोराबार के देवरिया बाईपास रोड पर स्थित गुप्ता टिंबर की दुकान पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ कैंट, झंगहा और खोराबार थाने में पहले भी संगीन धाराओं में केस दर्ज है।
खोराबार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से दरोगा अजीत प्रताप सिंह को सूचना मिली कि दुकान पर फायरिंग करने वाला बदमाश रानीडीहा तिराहा स्थित इंद्रप्रस्थ लॉन के पास खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पिपराइच क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी सुनील सिंह राणा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।