फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को गांववालों ने घेरा

Thu, 31 May 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोला। देऊर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची डॉयल-100 टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया लिया। इसकी सूचना मिलने पर थाने से फोर्स और कई अन्य डॉयल-100 की गाड़ियां गांव पहुंचीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान इंद्रजीत बेल्दार के पुत्र गोधन व गांव के ही अनिल के बीच मंगलवार की शाम को किसी बात पर विवाद हो गया था। बुधवार को एक बार फिर दोनों में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों में लाठियां भी चलीं। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डॉयल-100 टीम ने सख्ती दिखाई तो गांव वालों ने पुलिस वालों को ही घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें