फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के लिए नहीं हुई थी बुजुर्ग गुलजार की हत्या

Sun, 19 Nov 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शाहपुर के झरना टोला में बुजुर्ग गुलजार निषाद की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रविवार को घर पहुंचे पूर्व सैनिक जोगिंदर ने घर में लूट या चोरी होने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस पहले से ही इसी ओर जांच कर रही थी कि हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस को हत्या के पीछे कुछ करीबियों पर भी संदेह है। वह स्मैकियों और जुआरियों पर भी शक जता रही है।
विज्ञापन


झरना टोला में गुलजार निषाद की शुक्रवार रात गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। जांच करने पुलिस पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ था। हालांकि पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या होने से इंकार किया था, मगर उनके बेटे जोगिंदर के बाहर होने की वजह से इसकी सही जानकारी नहीं हो पाई थी। हत्या की सूचना पाकर तीर्थ यात्रा पर गए जोगिंदर रविवार को लौटे और घर में सामान सुरक्षित होने की बात बताई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें