फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हादसे-तीन मौत, आठ लोग घायल

Tue, 11 Sep 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सोमवार का दिन सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा। इस दौरान तीन थानाक्षेत्रों में एक सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की मौत

गोरखपुर। गिरधरगंज बाजार में सोमवार की सुबह छह बजे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार सिपाही जितेंद्र नाथ द्विवेदी (40) की मौत हो गई। हेलमेट लगाए जितेंद्र सूरजकुंड स्थित एक डॉक्टर के यहां नंबर लगाने जा रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। देवरिया के भटनी के जिगिना मिश्र गांव निवासी जितेंद्र खोराबार के जंगल सिकरी स्थित भरटोलिया गांव में परिवार समेत रहते थे। वह वर्तमान में संतकबीरनगर के कोतवाली थाने के मगहर चौकी पर तैनात थे। घर वालों के अनुसार वह शुगर के मरीज थे और नंबर लगाने डॉक्टर के पास सूरजकूंड जा रहे थे। अभी वह गिरधरगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। वह दो भाइयाें में छोटे थे। बड़े भाई खेती करते हैं। उनके दो बच्चे ओमधर दूबे (5) और अनुष्का (4) हैं। उनकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्नी सत्यवती रो-रोकर बेहाल थीं।

हादसे में अधेड़ की जान गई, चार घायल

सहजनवां। गीडा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहे बाइक सवार अधेड़ की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद अचानक बाइक में आग लग गई। उधर, अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग अपने किसी परिचित को अस्पताल में भर्ती कराके लौट रहे थे। संतकबीरनगर के कोतवाली थानाक्षेत्र के निखरकपार निवासी बुद्धिराम मौर्य (40) गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह सेामवार की सुबह सात बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वह बोक्टा के पास ही पहुंचे थे कि कार की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इस हादसे में कार सवार हरपुर बुदहट के गुलहटी निवासी कौशल मौर्य, संतकबीरनगर के एकमा निवासी परमात्मा, भरोहिया निवासी विकास और संदीप मौर्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दौड़ने गया युवक दुर्घटना में जान गंवा बैठा

खोराबार। जंगल चंवरी केवटान टोला के सामने फोरलेन पर सोमवार की सुबह चार बजे किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर वाले शव दाह संस्कार को लेकर जाने लगे, मगर किसी ने एसएसपी को फोन कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर के ढाढा के रामपुर सोहरौना निवासी सचिन पासवान (20) केवटान टोला में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सचिन के मामा रमाकांत के अनुसार सोमवार की सुबह चार बजे वह फोरलेन पर दौड़ने गया था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। एंबुलेंस से सचिन को पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में सचिन की मौत हो गई। सचिन तीन भाइयों मे मझला था। उधर, देवरिया रोड पर रामनगर कड़जहा के पास हादसे में रुस्तमपुर के विनोद कुमार श्रीवास्तव (55), आरती (13), चौरीचौरा के मोतीपाकर निवासी सतीश (17) और 16 वर्षीय अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें