फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर शव रखकर जाम लगाया, पत्थर फेंके

Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। सब्जी विक्रेता विशाल चौधरी की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर उग्र हुए विशाल के घर वालों और ग्रामीणों ने शनिवार को गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। सुबह 9 बजे भोपा बाजार चौराहे के पास रास्ता जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में लग गई। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंक दिया। हालात उग्र होते देख पुलिस को लाठियां भांज कर भीड़ को हटाना पड़ा। रात को विशाल की हत्या के आरोपी महदेवा जंगल के प्रधान बृजकिशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

प्रदर्शन, पत्थर फेंके जाने और पुलिस की कार्रवाई के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में तीन थाने की फोर्स और पीएसी बल तैनात कर दी गई। मामले में सीओ के विशाल के घरवालों से बातचीत कर दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर शव का इटौवा घाट पर दाह संस्कार किया गया।

चौरी-चौरा पुलिस पहुंची थी मौके पर

देवरिया- गोरखपुर रोड को जाम कर प्रदर्शन की खबर पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ उग्र होने लगी। बवाल बढ़ता देख सीओ चौरीचौरा रघुनाथ गौतम, थाना प्रभारी तेज जगरनाथ सिंह, पिपराइच थाना प्रभारी अरुण कुमार शुक्ला, झंगहा थाने के प्रभारी गंगा प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।

आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित

जाम की वजह से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे ही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था जिससे सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थीं। बाद में ग्रामीणों के हटने पर 9:30 बजे के करीब आवागमन सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें