फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और पिकप लूटा, महिला के 35 हजार भी ले गए

Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की दोपहर तक तीन स्थानों पर लूट से सनसनी मच गई। खोराबार के झड़वा गांव के सामने फोरलेन पर चालकों को बंधक बनाकर बदमाश दवा से भरा ट्रक लूट ले गए तो देर रात 2:30 बजे गगहा इलाके में बाइक सवार बदमाश असलहे के बल पर नकदी और मुर्गी दाने से भरा पिकप लेकर फरार हो गए। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर सरदारनगर में बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला का बैग लेकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस का दावा है कि लूटपाट करने वाले बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।

चालकों को बंधक बना लिया था बदमाशों ने

खोराबार। दवा लादकर सिलीगुड़ी से जयपुर जा रहे ट्रक चालकों क ो बंधक बनाकर बदमाशों ने दवा लदा ट्रक लूट लिया। चालकों के मुताबिक मंगलवार की शाम सात बजे झड़वा गांव के सामने फोरलेन पर एक ट्रक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक दिया। उसमें सवार चार बदमाशों ने आतंकित कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वे ट्रक लेकर फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई से एक चालक की आंख में गंभीर चोट आई है। ट्रक में दवा के अलावा 40 हजार रुपये, तीन मोबाइल व जरूरी कागजात थे। किसी तरह दांत से रस्सी काटकर चालक ने बाघागाड़ा के पास एक राहगीर के मोबाइल फोनसे पुलिस को सूचना दी। जयपुर के कोहनपुरा गांव निवासी उमेश अपने बड़े भाई रामनेवास का ट्रक चलाते हैं। गांव के ही मुकेश भी उनके साथ रहते हैं। पुलिस का कहना है बदमाश हाटा टोल प्लाजा से ही पीछे लगे थे।

असलहे से डरा दिया था पिकप चालक को

गगहा। मंगल बाजार के पास बाइक सवार तीन बदमाश मुर्गी दाना लदा पिकप लूटकर कराहकोल पुल पार कर देवरिया की ओर भाग गए। गोला थाना क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग, लक्ष्मीपुर निवासी गाड़ी मालिक सूर्य प्रकाश सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात 10 नंबर बोरिंग से पिकप में 60 बोरा मुर्गी दाना लादा गया था। बाथ बुजुर्ग निवासी चालक सुधीर कुमार सिंह धनघटा के रजनौली निवासी खलासी अंगद के साथ आजमगढ़ के लाटघाट जा रहा था। मंगल बाजार के पास गाड़ी खड़ी कर चालक पेशाब करने चला गया। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां आए और उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद खलासी को बाहर कर वे गाड़ी लेकर कराहकोल पुल पार कर देवरिया की तरफ फरार हो गए। दो अन्य बदमाश बाइक से भाग गए। गाड़ी में गुर्गी दाना के अलावा दो हजार रुपये भी थे।

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही थीं तारा देवी

सरदारनगर (चौरीचौरा)। सरदारनगर ब्लाक रोड पर बुधवार की दोपहर 2:30 बजे बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही महिला का बैग लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे। गजड़ा गांव निवासी सुदामा किसानी करते हैं। उनकी पत्नी तारा देवी ने बुधवार को एसबीआई चौरीचौरा से 35 हजार रुपये निकाले। वह पैदल ही ऑटो पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। वारदात वाली रोड की दुकानों के भी कैमरे से बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें