फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा

Fri, 14 Sep 2018 01:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
loot shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। घोष कंपनी चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने देवरिया की महिला का पर्स लूट लिया। वह इलाज कराकर पैदल ही बस स्टेशन जा रहीं थीं। महिला के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन, बाली और कील थी।
विज्ञापन

देवरिया के सलेमपुर निवासी रूबी (30) पत्नी सत्येंद्र कुमार गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के रेती में एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने आई थीं। जांच के लिए उन्होंने अपने जेवरात निकालकर पर्स में रख लिए थे। इसके बाद वह पैदल ही रोडवेज बस स्टेशन जा रही थीं। घोष कंपनी चौराहे से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स लूट कर फरार हो गए। रूबी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें