फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा, बिजली आने से जान गई

Sat, 28 Jul 2018 01:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
bad power - फोटो : bad power
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर शुक्रवार की शाम सात बजे फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन शशि शर्मा करंट लगने से झुलस गया। नीचे गिरते ही साथी कर्मचारी उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


टाउनहाल उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन का डिस्क पंचर होने से शुक्रवार की दोपहर आपूर्ति ठप हो गई। कार्यवाहक जेई प्रदीप सिंह ने शाम छह बजे संविदा कर्मचारियों को डिस्क बदलने भेजा। जेई ने खुद शडडाउन लिया, लेकिन संविदा लाइनमैन शशि शर्मा 33 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ते ही समय करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में वह नीचे गिर गया। बिजली कर्मचारियों के मुताबिक शशि खंभे पर चढ़ने के बाद अभी डिस्क खोल ही रहा था कि करंट लगने से वह जलने लगा और नीचे गिर गया। इसमें लापरवाही कहां से हुई, इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि दोनों 33 केवी की लाइन पर शटडाउन लिया गया था। अचानक बिजली आपूर्ति कैसे बहाल हो गई। इसकी जांच कराई जाएगी। उधर, झुलसे कर्मचारी को लेकर उसके साथी मेडिकल कॉलेज चले गए, ऐसे में टाउनहाल और विश्वविद्यालय उपकेंद्र के कई क्षेत्रों में फाल्ट बनवाने खुद एक्सईएन मौके पर पहुंचे। तब जाकर रात 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

पहले भी लापरवाही की भेंट चढ़ चुके हैं संविदा लाइनमैन

11 जनवरी 2017 ः पीपीगंज के रायपुर में संविदा लाइनमैन विनोद तिवारी की खंभे पर फाल्ट ठीक करते समय करेंट लगने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2017 ः खोराबार के ढोलबजवा, सोनवे में खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन धर्मवीर की करेंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें