फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय के घर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के संगम चौराहे स्थित मकान पर पुलिस ने बुधवार को अपहृत शख्स की तलाश में छापा मारा। शाहपुर पुलिस ने संजय के घर से अपहृत रामचंद्र यादव की बाइक और हेलमेट बरामद किया है। हालांकि अभी संजय निषाद से पुलिस की मुलाकात नहीं हो पाई है। पुलिस को उनसे इस बारे में पूछताछ करनी है। उधर, अपहरण के आरोपी बनाए गए नीरज सिंह का कहना है कि संजय निषाद ने ही रामचंद्र को छिपाया है और उस पर दबाव बना रहे थे।
पादरीबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक खजनी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी पोल्ट्री कारोबारी नीरज सिंह का हरपुर बुदहट के बगही गांव निवासी रामचंद्र यादव से रुपये के लेनदेन का विवाद है। इसी बीच 13 सितंबर को रामचंद्र यादव की पत्नी आशा देवी ने नीरज के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। बुधवार को नीरज सिंह ने शाहपुर पुलिस को संजय के घर में रामचंद्र यादव के छिपे होने की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजय निषाद के घर की तलाशी ली गई। रामचंद्र यादव तो नहीं मिले लेकिन उनकी बाइक और हेलमेट बरामद होने से इसकी पुष्टि हो गई कि रामचंद्र यादव वहां पर पहुंचे थे। शाहपुर पुलिस का कहना है कि बाइक को थाने लाया गया है और संजय से पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज सिंह का कहना है कि रामचंद्र यादव ने 3.67 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस न देनी पड़े इस वजह से वह गायब हो गया है और फिर उसने संजय से संपर्क किया। संजय ने फोन कर दबाव भी बनाया। सुलह का दबाव बनाने के लिए ही संजय के कहने पर रामचंद्र की पत्नी ने अपहरण का केस दर्ज कराकर मुझे फंसा दिया है। शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बाइक व हेलमेट संजय के घर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें