फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आपके साथ, CCTV कैमरा लगवा लीजिए प्लीज

विज्ञापन
आईजी ने मोहद्दीपुर में लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सड़कों पर पैदल निकले पुलिस अफसरों ने लोगों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश की। पुलिस आम लोगों के साथ खड़ी है, इसका संदेश देने के साथ ही संभ्रात लोगों से सहयोग की अपील भी की। आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की अगुवाई में मोहद्दीपुर और असुरन में पुलिस वाले डॉक्टर, बड़े व्यापारियों और संभ्रात लोगों से मुलाकात कर अपने नंबर दिए और उनसे सीसीटीवी टीवी कैमरा लगवाने की अपील की। वहीं आम लोगों के बीच पुलिस अफसरों ने विजिटिंग कार्ड बांटकर इलाके में पुलिस से जुड़ी समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


अपराध पर काबू पाने को पुलिस ने पहल की है। आईजी मोहित अग्रवाल ने जोन के सभी अफसरों को इसके लिए एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किया था। शनिवार को आईजी खुद सड़कों पर निकले। मोहद्दीपुर में पहुंचकर इलाके में पैदल गश्त कर लोगों से मुलाकात की। डॉक्टर, व्यापारी जहां अफसरों से जाम की समस्या व अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तो वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की। आईजी ने संभ्रात लोगों से सड़क की ओर कैमरा लगवाने को कहा ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लोगों से मुलाकात करेगी तो इससे पुलिस की छवि आम लोगों में बेहतर होगी। कैमरे लगने पर अपराध पर अंकुश लगेगा। इससे असामाजिक लोगों में डर रहता है और घटना होने की दशा में अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुली गंभीर घटनाएं
- घी, तेल व्यापारी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल की लूट कर हत्या का केस
- सीएम के कॉलेज में फायरिंग करने वाले पकड़े गए
- मेडिकल कॉलेज के पास से एटीएम चोर पकड़े गए
- दवा व्यापारी नीरज रामरायका मर्डर केस में कैमरा बना मददगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें