फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान महिला ने खुदकुशी की

Wed, 27 Jun 2018 01:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
जगदीशपुर। पिपराइच क्षेत्र के रक्षवापार गांव में अनुराधा मिश्रा (26) ने घरेलू कलह के चलते कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


छह साल पहले मियां बाजार की अनुराधा से रक्षवापार निवासी विपिन ने प्रेम विवाद किया था। गांव वालों के मुताबिक सोमवार की रात अनुराधा का पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। फिर घरवाले छत पर सोने चले गए थे। देर रात वह अपने कमरे में गई औैर फांसी लगा ली।

सुबह जब वह नहीं उठी तो घरवाले ने खिड़की से देखा तो अंदर वह लटकी हुई थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मायके पक्ष की ओर से अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें