फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मॉल में सिनेमा का शो न करने पर हंगामा

Mon, 18 Jun 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिटी मॉल सिनेमा में रविवार की सुबह दस बजे का शो न चलने पर दर्शक हंगामा कर दिया। दर्शकों का गुस्सा देख सिनेमाहाल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। दर्शक उसी टिकट पर दूसरे शो में फिल्म देखना चाहते थे। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। दर्शकों से बातचीत के बाद प्रबंधक ने टिकट की रकम वापस कर दी।
विज्ञापन


सिटी मॉल में ईद के मौके पर रिलीज हुई रेस-3 फिल्म अधिकतर शो में चल रही है। 10 बजे के शो के सभी टिकट बिक गए थे। दर्शक सिनेमाहाल में पहुंचकर शो शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शो टाइम से आधा घंटा ज्यादा होने पर दर्शक शोर मचाने लगे तो पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शो नहीं चल पाएगा। इसके बाद दर्शक हंगामा करने लगे। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले दर्शकों को रकम उनके खाते में वापस भेजी गई। तकनीकी वजह से दो दर्शकों की रकम उनके खाते में वापस न होने पर उन्हें दूसरे शो में फिल्म देखने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें