फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने जहर खाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
हिमाचल के पचरुखिया थाना के कंडवारी में रिटायर्ड फौजी अनूप खत्री के हत्यारोपी राजेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमाचल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए आई है। परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी की आशंका में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। इस मामले में ही चार दिन पहले पुलिस ने बेलघाट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दे कि बेलघाट के टीकापुर निवासी सूरज, निरंजन, मंजीत और सिकरीगंज निवासी राजेंद्र यादव साथ में ही हिमाचल प्रदेश में काम करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फौजी अनूप ने किसी बात पर सूरज को डांट दिया था। इसका बदला लेने के लिए सूरज ने ही हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों में मालिक अनूप को दावत पर बुलाया और फिर राड से हत्या कर दी। लाश को बकरी की लीद में छिपा दिया गया था। पुलिस चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उनकी तलाश कर रही थी। घर पर छिपे होने की सूचना पर आई हिमाचल पुलिस ने चार दिन पहले निरंजन को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस राजेंद्र को गिरफ्तार करने आई थी लेकिन पुलिस के आने की खबर पाते ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें