फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर मां बेटी पर हमला, गंभीर

Thu, 20 Jul 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
घर में घुसकर दसवीं की छात्रा के साथ मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर अपने भाई के साथ मिलकर मां-बेटी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों को पुलिस ने इलाज के सीएचसी सहजनवां में दाखिल कराया, लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


घटना हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की रात दसवीं की छात्रा कमरे में मां के साथ सो रही थी। रात करीब बारह बजे पड़ोस का रहने वाला आकाश घर में दाखिल हो गया और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। बगल में सो रही मां की भी नींद खुल गई। दोनों ने छेड़खानी का विरोध करते हुए घरवालों से शिकायत करने की चेतावनी दी। इससे नाराज होकर युवक दोनों को पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वहां से फरार हो गया।

बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे पीड़ित मां-बेटी फरियाद लेकर थाने जा रही थीं। तभी आकाश ने अपने भाई सूरज के साथ दोनों को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाने लगे। मारपीट होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए ले गई। एसओ अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें