फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में तेल भरवाने के लिए विवाद में युवक को गोली मारी

Sun, 11 Nov 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के विवाद में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कैंट पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी सतीश तिवारी का 20 वर्षीया बेटा अमन गीडा स्थित एक इंस्टीट्यूट से पॉलिटेक्निक कर रहा है। वह रूस्तमपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार की देर रात वह मोहल्ले के रहने वाले दोस्तों के साथ कार से होटल में भोजन करने निकला था। रात करीब 11 बजे वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने पहुंचा। इस बीच चार पहिया वाहन से आए युवकों से तेल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। तेल डलवाने के बाद अमन देवरिया बाईपास के पास पहुंचे थे कि कार का टायर पंचर हो गया।

वह टायर बदल रहे थे। इस बीच चार पहिया वाहन में सवार लोगों में से दो युवक स्कूटी से पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायर कर दी। गोली अमन के दाहिने हाथ में पंजे के नीचे लगी। अमन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कैंट पुलिस ने शनिवार को अमन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर रवि कुमार राय का कहना है कि घटना स्थल ट्रांसपोर्टनगर पेट्रोल पंप खोराबार क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए मामले को विवेचना के लिए खोराबार ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें