फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा जलाने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या

Sat, 10 Nov 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली पर पटाखा जलाने से नाराज पट्टीदार ने दिलीप (17) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यही नहीं, उसने बचाने पहुंचे पिता, मां और चाचा को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार की देर रात हुई। पुलिस ने मां गुड्डी की तहरीर पर अखिलेश, केशव और जगदीश पर हत्या, हत्या की कोशिश और बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चिलुआताल इलाके के खड़िया गांव निवासी दिलीप के घर वालों से उनके पड़ोसी से विवाद चल रहा है। दोनों घरों की महिलाओं में दस दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर तनाव चल ही रहा था कि दिवाली की रात पटाखा जलाने पर एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


ऐसे में पट्टीदारों ने गांव के बाहर वाले घर जा रहे मोहन के बेटे दिलीप पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसकी जानकारी जब मोहन को हुई तो वह बेटे को बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। मां और चाचा को भी उन्होंने लहूलुहान कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मोहन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पेट, सीने समेत पांच जगह घाव हैं।

दो भाइयों में बड़ा था दिलीप

राजगीर का काम करने वाले मोहन के दो बेटे और दो बेटियों में दिलीप सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर सतीश है। उसके बाद दो बेटियां हैं। दिलीप चंडीगढ़ में टाइल्स का काम करता था। साथ ही बेला स्थित झिनकू बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। वह आठ अक्तूबर को ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें