ब्रह्मपुर (झंगहा)। क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है।
घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे हुई। 15 वर्षीय किशोरी किसी काम से खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान ही गांव के बलिराम ने उसे दबोच लिया और सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। उसके चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची तो इशारों से पिता को घटना की जानकारी दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रविवार को झंगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर बलिराम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। झंगहा एसओ जगत नारायण ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।