फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ (दूसरा मृत युवक वहीं का रहने वाला था)
विज्ञापन


दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
बेलीपार में ऑटो पलटने से युवक की जान गई, सहजनवां में वाहन की चपेट में आया डीसीएम चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार/सहजनवां। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बेलीपार में सुबह ऑटो पलटने से जहां एक युवक की मौत हो गई तो वहीं सहजनवां में किसी वाहन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की जान चली गई।
बेलीपार के पासवान टोले के पास बृहस्पतिवार की सुबह बेलीपार से शहर आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान महाबीर छपरा के जंगल रानी सुहास कुंवरी निवासी जय प्रकाश गुप्ता (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहजनवां के बोक्टा चौराहे पर बुधवार की देर रात सड़क पार कर रहे डीसीएम चालक की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड से उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के बुधना निवासी विपिन चौधरी (28) के रूप में हुई। विपिन डीसीएम ट्रक से माल लेकर गीडा आया था। माल उतारने के बाद वह ढाबे पर खाना खाने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें