हाटा बाजार। गगहा थानाक्षेत्र के गजपुर रोड पर जीवकर मोड़ के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ व्यक्ति हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गगहा के राजपुर गांव निवासी किशमती देवी (35) और कड़हाचक निवासी साधू चौधरी (50) सोमवार की दोपहर एक बजे पैदल ही घर से बाजार जा रहे थे। उसी दौरान दोनों सामने से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में किशमती की मौके पर ही मौत हो गई। साधू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे की शिकार किशमती के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं।