फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बहन की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बभनौली गांव के पास भाई के साथ तरकुलहा मंदिर जा रही युवती ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी गीता (20) पुत्री रामलाल सोनकर अपने भाई रामजनम सोनकर के साथ बाइक से तरकुलहा मंदिर दर्शन को जा रही थीं। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके बड़े भाई राजू सोनकर और भाभी प्रेमा देवी भी थीं। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के ब्रेकर के पास ट्रक ने गीता और रामजनम को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया गीता के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि रामजनम घायल हो गए। दर्दनाक हादसे को देखकर दूसरी बाइक पर सवार राजू और प्रेमा सदमे में आ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें