योगी गंभीरनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 25 मार्च की शाम गोरखपुर आएंगे। वह 26 मार्च को गोरखनाथ मंदिर के सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगले दिन सुबह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी समारोह के संयोजक डॉ. प्रदीप राव ने दी।