आज शहर में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार से शहर में होंगे। वह दोपहर 12.40 बजे गोरखपुर आएंगे। वाराणसी से सीधे महराजगंज स्थित लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचेंगे। वहां दर्शन-पूजन के साथ 2.98 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शासन ने 1.29 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री चौरीचौरा स्थित तरकुलहा मंदिर जाएंगे। पूजा-पाठ कर मुख्यमंत्री वहां भी 2.14 करोड़ की लागत से मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शासन ने 88 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से जाएंगे। वहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर बाद 2.15 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करेंगे। 30 सितंबर को वह लखनऊ रवाना होंगे।