बांसी कोतवाली के सहजी गांव के पास पिकअप और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। दोनों ही गाड़ियां सवारी से भरी हुई थीं। इस टक्कर में चार लोगों के घायल होने की सूचना आई है। घटना स्थल पर डायल 100 और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।