बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने सजायाफ्ता ब्लॉक प्रमुख को 22 दिन तक मौज कराने पर प्राइवेट वार्ड का रजिस्टर सीज कर दिया है।
महराजगंज जेल में बंद सजायाफ्ता फरेंदा के ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह को 12 मई को मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में एडमिट किया गया था। उनके ठीक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें 16 मई को डिस्चार्ज कर दिया। बावजूद इसके वह प्राइवेट वार्ड में 22 दिनों तक आराम फरमाते रहे। इसका पता चलने पर कालेज प्रशासन में खलबली मच गई। इस पर प्रशासन ने प्राइवेट वार्ड का रजिस्टर सीज कर दिया है। कार्यवाहक एसआईसी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की अभी तक डिस्चार्ज की पर्ची नहीं आई है। इसलिए इस बारे में वह कुछ बता नहीं पाएंगे।