ठूठीबारी। नेपाल के सप्तरी के टिकुलहियां में मंगलवार की रात तस्करों व पुलिस के बीच गोलीबारी में कोई घायल तो नहीं हुई लेकिन पुलिस ने चालीस किलो गांजा बरामद किया। नेपाल के सप्तरी जिले के टिकुलियॉ वार्ड 8 स्थित बलान खाड़ी में मंगलवार की रात गांजा तस्कर व सप्तरी पुलिस के आमने सामने होने पर दोनों तरफ से गोली चली। मुखबीर की सूचना पर सप्तरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिवान में बलान खाड़ी में गांजा तस्करों को पुलिस ने घेर लिया। बचाव में तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाब में सप्तरी पुलिस ने भी फायरिंग किया। अपने को घिरता देख तस्करों ने बोरे में रखा 40 किलो गांजा छोड़ कर भाग गए।