निपटा लें जरूरी काम, छह से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
अगले 39 दिन में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बैंक से जुड़े जरूरी कामों को तीन दिन में निपटा लें । रविवार से तीन दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। छह को रविवार, सात अक्तूबर को महानवमी तथा आठ अक्तूबर को दशहरा के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे। यही नहीं अभी से 11 नवंबर तक के बीच पड़ने वाली बैंकों की छुट्टी पर भी गौर कर लें वर्ना दिवाली और छठ जैसे त्यौहार का रंग फीका पड़ सकता है। पंजाब एंड सिंध बैंक के सीनियर मैनेजर विनय कुमार ओझा ने बताया कि विभिन्न कारणों से अगले 39 दिन में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
दिन तिथि अवकाश
रविवार 6 अक्तूबर रविवार
सोमवार 7 अक्तूबर महानवमी
मंगलवार 8 अक्तूबर दशहरा
शनिवार 12 अक्तूबर दूसरा शनिवार
रविवार 13 अक्तूबर रविवार
रविवार 20 अक्तूबर रविवार
शनिवार 26 अक्तूबर चौथा शनिवार
रविवार 27 अक्तूबर रविवार/ दिवाली
सोमवार 28 अक्तूबर गोवर्धन पूजा
मंगलवार 29 अक्तूबर भाई दूज
गुरुवार 31 अक्तूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती
रविवार 03 नवंबर रविवार
शनिवार 09 नवंबर दूसरा शनिवार
रविवार 10 नवंबर रविवार
सोमवार 11 नवंबर गुरुनानक जयंती