एडीओ पंचायत निलंबित, बस्ती मंडलीय कार्यालय से संबद्ध
धनघटा (संतकबीरनगर)। निदेशक पंचायतीराज डॉक्टर ब्रह्म देवराम तिवारी ने संतकबीनगर के हैसर बाजार ब्लॉक के एडीओ पंचायत शिव कुमार तिवारी को सोमवार को निलंबित कर दिया। आरोप है कि एडीओ पंचायत अपने कार्यालय में शराब के नशे में बैठते थे और आने वाली जनता व ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही पदीय दायित्वों का निर्वहन एवं उचाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं करते। इन्हें बस्ती मंडल के मंडलीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निदेशक ने एडीओ पंचायत के खिलाफ की गई कार्रवाई की प्रति डीएम के अलावा सीडीओ व डीपीआरओ को भी भेजी है।