फिल्म अभिनेता के बयान पर सांसद ने किया कटाक्ष
- फोटो : file photo
भाजपा सांसद एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ में भी खलनायक हैं। खलनायक का किरदार कैसा होता है, इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना वह मुनासिब नहीं समझते।
भाजपा सांसद ने ये बातें फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के उस बयान पर कहीं, जिसमें उन्होंने महंत आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को गिरफ्तार कर जेल में डालने के साथ ही पार्टी से निकालने को कहा था। बता दें कि अनुपम खेर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने कोलकाता गए थे। वहां उन्हाेंने सहिष्णुता के मुद्दे पर पूर्व न्यायाधीश सहित कई लोगों पर हमला बोला था।
इसी कड़ी मेें भाजपा सांसद और साध्वी प्राची पर भी उन्होंने निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो विवाद पैदा करते हैं। साध्वी हों या आदित्यनाथ, इन्हें अंदर कर देना चाहिए।