फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दो से

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी एवं संबद्ध महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दो से चार दिसंबर तक होगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कुलपति प्रो. अशोक कुमार और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके डेकेथलॉन खिलाड़ी जेपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। समापन समारोह पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे पदमश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालयों को गत सप्ताह परिपत्र भेज दिया गया है। जिसमें उन्हें 30 नवंबर तक अपनी प्रतिभागी टीम का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। समारोह में पुरुष और महिला वर्ग में कुल 42 स्पर्धाओं में 168 पदकों के लिए मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मंगलौर स्थित राजीव गांधी हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एथलेटिक्स टीम की तरफ से हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर उन खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने पिछले वर्ष अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही इस बार अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। जो अगले सत्र से लागू होगी। इसकी घोषणा वार्षिक खेलकूद में की जाएगी। बताया कि प्रतियोगिता के लिए यूनिवर्सिटी की एथलेटिक्स टीम का चयन 23 नवंबर को सुबह नौ बजे यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें