फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत हो गई। बुधवार की रात छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनकी लाश मिली। जेब में मिले कागजात से पहचान कर जीआरपी ने सूचना घरवालों को देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार, गोपालगंज के फुलवरिया निवासी 30 वर्षीय अशोक मिश्रा पूर्वोत्तर रेलवे में गार्ड थे। उनके परिवार नंदानगर के सैनिककुंज में रहता है। अशोक मुज्जफरपुर में ट्रेनिंग कर रहे थे। बुधवार की रात वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे छावनी स्टेशन के लाइन नंबर पांच पर अज्ञात व्यक्ति की लाश देख स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी थाने में दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों जेब में मिले कागजात से उनकी शिनाख्त कर सूचना अशोक की पत्नी कमला को दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अशोक दिवाली मनाने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें