फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर से एक्सचेंज डीड रद करने की मांग

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। व्यापारी नेता व सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक लोहिया ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर को ज्ञापन देकर मेडिकल कॉलेज स्थित नगर निगम की कीमती जमीन की एक्सचेंज डीड निरस्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम समेत, प्रशासन और जीडीए के तत्कालीन अफसरों ने बिल्डर को लाभ दिलाने के लिए नियम-कायदे की परवाह किए बिना जमीन की अदला-बदली कर दी। उन्होंने उस जमीन पर हो रहे निर्माण का नक्शा भी जब्त करने की अपील की है। कहा कि निगम के नाम दर्ज जमीन पर निर्माण के लिए जीडीए नक्शा पास ही नही कर सकता। कमिश्नर को बताया कि सलेमपुर उर्फ मुगलपुर की अराजी संख्या 153, 154, 162, 169, 173 और 178 नगर निगम के नाम दर्ज है। इसे भूमाफियाओं ने एक्सचेंज डीड के जरिए एक बिल्डर को बेच दिया और उसके द्वारा उस जमीन पर भव्य अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें