फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त ट्रेन की सूचना न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर नरकटियागंज पैसेंजर के निरस्त होने की जानकारी न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। निरस्त ट्रेन की जानकारी यात्रियों के साथ ही एस्कॉर्ट में चलने वाले जीआरपी के जवानों को भी नहीं थी। यात्रियों की शिकायत पर डिप्टी एसएस कॉमर्शियल (डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कॉमर्शियल) ने निरस्त ट्रेन की जानकारी यात्रियों को दी साथ ही अनाउंसमेंट भी करवाया। एक घंटे के बाद दूसरी ट्रेन से यात्रियों को भेजा गया। शाम 5.20 बजे गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार को निरस्त थी। टिकट लेने के बाद यात्रियों के साथ ही जीआरपी के जवान भी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। डिस्प्ले बोर्ड पर भी ट्रेन के जाने की जानकारी दी जा रही थी। साढ़े पांच बजे यात्रियों को पता चला कि ट्रेन निरस्त है। ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी पहले न दिए जाने से नाराज यात्रियों ने यात्री मित्र कार्यालय पर हंगामा कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डिप्टी एसएस कॉमर्शियल ने यात्रियों को ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी दी साथ ही अनाउंसमेंट करवाया कि ट्रेन नंबर 55204 निरस्त है। कप्तानगंज, सिसवा, नरकटियागंज जाने वाले यात्री एक घंटे बाद ट्रेन नंबर 55030 से जा सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने डिस्प्ले बोर्ड पर चल रही गलत सूचना को भी आनन-फानन में ठीक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें