फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण गलत, घर वापसी सही : आदित्यनाथ

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर भाजपा व केंद्र सरकार पर संसद से लेकर सड़क तक बढ़ रहे हमलों पर सांसद और महंत आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आगरा में जो कुछ हुआ व स्वैच्छिक था, घर वापसी थी। बल पूर्वक कराया जाने वाला धर्मांतरण गलत है, घर वापसी गलत नहीं कही जा सकती है। शुक्रवार को दिल्ली रवानगी से पहले की बातचीत में उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को अलीगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम बृहद स्तर पर होगा। यदि किसी ने उसमें बाधा डाली तो हिंदू समाज उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। कार्यक्रम पर सवाल उठाने वालों को सवालिया घेरे में लेते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूर्वोत्तर और आदिवासी क्षेत्रों में हिंदुओं को ईसाई और मुसलमान बनाया जाता है तो सब खामोश क्यों हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में जिस तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ी है, उसके पीछे का एक बड़ा कारण इसी तरह का धर्मांतरण है। विभाजन के समय देश में भी 12 प्रतिशत मुस्लिम थे, आज उनकी आबादी बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। देश में रहने वाले 99 प्रतिशत लोगों के पूर्वज हिंदू थे। किसी काल खंड में भय या लालच से उनका धर्म बदलवाया गया तो अब कई और कारण भी काम कर रहे हैं। लव जेहाद के नाम पर हिंदू बालिकाओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। ऐसी कोशिशों को शासन और प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। अब अगर हिंदू अपने घर वापस आ रहे हैं तो दूसरों को तकलीफ क्यों हो रही है। घर वापसी का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें