फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में छिड़का गंगाजल

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करते हियुवा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। पूर्वांचल साहित्य महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्हाेंने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने और केंद्र व प्रदेश सरकार विकास पर ध्यान न देने का आरोप लगाया था। इससे नाराज हियुवा कार्यकर्ता भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के नेतृत्व में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने एक-एक कमरा खोलकर उसमें गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। इस दौरान लवकुश ओझा ने पूर्व राज्यपाल पर मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा साहित्यिक कार्यक्रम में आकर ऐसा बयान देना निंदनीय है। धर्मरक्षा मंच के अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, श्यामसुन्दर अग्रहरि, रमेश गुप्ता, सतेंद्र उर्फ बब्लू पांडेय, गौरव मिश्रा, रामजी श्रीवास्तव, दद्दन वर्मा, लालजी शुक्ला, घनश्याम गोंड, उमेशचन्द्र शुक्ला, हरिप्रकाश अग्रहरि, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें