फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर को 13 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। मालगाड़ियों के लिए फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का काम रेल प्रशासन ने तेज कर दिया है। 14 दिसंबर को सुबह पांच से आठ बजे तक पनियहवा प्वाइंट पर, सुबह सात से 10 बजे तक गोरखपुर प्वाइंट पर, दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बाराबंकी प्वाइंट पर तथा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक सीतापुर सिटी पर ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 13 पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गईं। जबकि सीवान-गोरखपुर पैसेंजर (55075) कप्तानगंज तक ही चलेगी, कप्तानगंज-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गोरखपुर-सीवान पैसेंजर (55076) कप्तानगंज से चलेगी। गोरखपुर-कप्तानगंज के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा सीवान-गोरखपुर पैसेंजर (55011) सीवान से एक घंटे विलंब से चलेगी।

निरस्त गाड़ियां

- गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर पैसेंजर (55001/55002)
विज्ञापन

- सीतापुर-बुढ़वल-सीतापुर पैसेंजर (54324/54323)
- गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55072/55071)
- गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55073/55080)
- गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर पैसेंजर (55055/55056)
- गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर पैसेंजर (55077/55078)
- सीतापुर-बुढ़वल पैसेंजर (55038)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें